Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बारिश में बेहाल हुआ हटवा गोपाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण परेशान, आरआरसी सेंटर भी बदहाल

पयागपुर बहराइच। विकासखंड पयागपुर की ग्राम सभा हटवा गोपाल में सड़क, जलभराव, गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश में बेहाल हुआ हटवा गोपाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण परेशान, आरआरसी सेंटर भी बदहाल

 

 

पयागपुर बहराइच।

विकासखंड पयागपुर की ग्राम सभा हटवा गोपाल में सड़क, जलभराव, गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दादू पंडित की दुकान से राम अनुज यादव के मकान तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर तीन बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। ग्राम प्रधान से भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। तहसील स्तर पर भी लिखित प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात ग्रामीणों ने कही है।

लाखों की लागत का आरआरसी सेंटर भी बदहाल

ग्राम पंचायत में कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाया गया आरआरसी सेंटर भी देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार सेंटर पूर्व प्रधान के घर के पास बाग में बनाया गया है, लेकिन समुचित उपयोग और रखरखाव न होने से इसकी हालत लगातार खराब हो रही है।

गंदगी और जलभराव से बढ़ा बीमारी का खतरा

गांव की गलियों में कीचड़ और गंदगी पसरी हुई है, जबकि नालियों में पानी भरा होने के कारण जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी और जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय ग्रामीण विशाल यादव, राम अनुज यादव, राम गोविंद यादव, विक्रम यादव, जगराम यादव और अमित यादव ने संबंधित विभाग एवं उच्चाधिकारियों से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर सड़क की मरम्मत अथवा नवनिर्माण, नालियों की सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था तथा आरआरसी सेंटर की बदहाली दूर कराने की मांग की है। अब देखना है कि लगातार शिकायतों के बाद जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कब तक करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!