Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*एक माह पहले बनी 33 केवीए लाइन का पोल गिरा, जमुनहा क्षेत्र में बिजली संकट*

मानकों की अनदेखी कर लगाए गए पोल ने खोली बिजली विभाग की व्यवस्था की पोल, उमस भरी गर्मी में रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होंगे ग्रामीण*

*एक माह पहले बनी 33 केवीए लाइन का पोल गिरा, जमुनहा क्षेत्र में बिजली संकट*

 

 

 

*मानकों की अनदेखी कर लगाए गए पोल ने खोली बिजली विभाग की व्यवस्था की पोल, उमस भरी गर्मी में रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होंगे ग्रामीण*

 

 

 

सह -संपादक – मंजीत मिश्र

 

*जमुनहा /श्रावस्ती*- उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से पहले से परेशान जमुनहा तहसील क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें रविवार देर शाम और बढ़ गईं। विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा से जुड़े क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व तुलसीपुर के पास शिफ्ट गई 33 केवीए विद्युत लाइन का पोल अचानक धराशायी हो गया। पोल गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के सामने अंधेरे में रात गुजारने की स्थिति बन गई।

बहराइच से आने वाली 33 केवीए लाइन तुलसीपुर स्थित एमएसपी इंटर कॉलेज के ऊपर से गुजर रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक माह पूर्व इस लाइन को इंटर कॉलेज के बगल से शिफ्ट किया गया था। आरोप है कि नई लाइन के लिए पोल लगाने में मानकों की अनदेखी की गई। पोलों की मजबूती और स्थापना को लेकर बरती गई लापरवाही का खामियाजा अब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रविवार देर शाम पोल गिरते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से घरों में रहने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बिजली कटौती से पहले ही लोग परेशान हैं, ऐसे में नई लाइन का पोल गिरने से समस्या और गंभीर हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश नाकाम रही वही जमुनहा एसडीओ से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हुआ विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की पोल सही करने का काम त्वरित किया जा रहा है मरम्मत का कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी परंतु मध्य रात्रि तक ग्रामीणों को विद्युत की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पाई जिससे बड़े बुजुर्गों को गर्मियों में परेशानियों का सामना करना पड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!