Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच में दिल दहला देने वाला हादसा: सड़क दुर्घटना में मां और बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बहराइच। जनपद में रविवार देर रात एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

बहराइच में दिल दहला देने वाला हादसा: सड़क दुर्घटना में मां और बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बहराइच | उजाला हिंद ONLINE

बहराइच। जनपद में रविवार देर रात एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार परिवार बाइक से कहीं जा रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मां और बेटी की फोटो सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!