जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण
बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। जिला जज बहराइच राजेश सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण
बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। जिला जज बहराइच राजेश सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार परिसर का विस्तृत भ्रमण करते हुए पुरुष बैरक, महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल तथा अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं जेल मैनुअल के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक को कारागार का नियमित निरीक्षण करते रहने तथा शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे बंदियों से संबंधित आवश्यक जानकारी समय-समय पर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कारागार में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।




