उत्तर प्रदेश

बहराइच: भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता ने फिर ठोकी सदर विधानसभा से दावेदारी, कहा- टिकट मिला तो सीट जीतकर लहराऊंगा परचम

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता ने 2017 व 2022 की तरह इस बार भी विधानसभा बहराइच सदर से अपनी दावेदारी पेश की है।

बहराइच: भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता ने फिर ठोकी सदर विधानसभा से दावेदारी, कहा- टिकट मिला तो सीट जीतकर लहराऊंगा परचम

 

उमा शंकर गुप्ता उजाला हिंद – रिसिया / बहराइच

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता ने 2017 व 2022 की तरह इस बार भी विधानसभा बहराइच सदर से अपनी दावेदारी पेश की है।

 

हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2017 व 2022 में सदर बहराइच के लिए मैंने दावेदारी की थी लेकिन पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिया गया था। इस बार पुनः मैं सदर विधानसभा से दावेदारी पेश कर रहा हूँ। अगर पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया और टिकट दिया तो मैं सदर सीट जीतकर संगठन का परचम पूरे प्रदेश में लहराने का कार्य करूंगा। संगठन द्वारा जो भी कार्य दिया जाता है मैं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्य करता हूँ और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करता हूं।

 

वहीं मटेरा विधानसभा निवासी लालबहादुरमणि त्रिपाठी से पूछने पर उन्होंने बताया कि हरिश्चंद्र गुप्ता बहराइच की जगह अगर मटेरा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि ये संगठन के सिपाही के साथ-साथ अच्छे व्यवसायी भी हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में खड़े होने वाले व्यक्ति हैं।

 

इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल ने भी बताया कि गुप्ता जी अगर मटेरा से दावेदार होंगे तो इन्हें पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकासखंड नवाबगंज डॉ. हरिश्चंद्र उर्फ बंटू ने भी बताया कि हरिश्चंद्र गुप्ता को टिकट मिलने पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन बहराइच के जिला महामंत्री संजय कसौधन का कहना है कि इस बार मटेरा विधानसभा से वैश्य समाज के व्यक्ति को टिकट मिलना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!