18 वर्षीय युवक अंकित कुमार अहमदाबाद से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार गुमशुदा की तलाश
ग्राम विशुन टांडा (न्याय पंचायत कारी कोट, जनपद बहराइच, उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी तीरथ राम के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अंकित अपने बड़े भाई के साथ गुजरात के अहमदाबाद जिले स्थित बापू नगर क्षेत्र में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करते थे।

18 वर्षीय युवक अंकित कुमार अहमदाबाद से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार गुमशुदा की तलाश
रिपोर्ट मंजीत मिश्रा
/बहराइच:
ग्राम विशुन टांडा (न्याय पंचायत कारी कोट, जनपद बहराइच, उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी तीरथ राम के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अंकित अपने बड़े भाई के साथ गुजरात के अहमदाबाद जिले स्थित बापू नगर क्षेत्र में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करते थे।
घटना 6 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 7:00 बजे की है, जब अंकित अपने कमरे से करीब 100 मीटर दूर नाश्ता करने के लिए निकले थे। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन और आसपास पूछताछ के बावजूद अभी तक अंकित का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं।
पहचान व विवरण:
नाम: अंकित कुमार
पिता का नाम: तीरथ राम
उम्र: 18 वर्ष
मूल निवासी: ग्राम विशुन टांडा, न्याय पंचायत कारी कोट, जनपद बहराइच (उ.प्र.)
अंतिम बार देखा गया स्थान: बापू नगर, अहमदाबाद (गुजरात)
लापता होने की तिथि व समय: 6 अक्टूबर 2026, शाम लगभग 7:00 बजे
अपील:
यदि यह युवक किसी को कहीं दिखाई दे या इनके संबंध में कोई भी सूचना मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचित करने की कृपा करें:
संपर्क नंबर:
7752841464
9919821385
7096534047
कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि लापता युवक को जल्द से जल्द उनके परिवार से मिलाया जा सके।




