गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर। कैसरगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर।
कैसरगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डॉ. के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजकुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त नंद कुमार उर्फ नंद किशोर पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी पिपरहापुरवा, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच, उम्र करीब 56 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैसरगंज में मु0अ0सं0 291/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत है। विवेचना के क्रम में अभियुक्त वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय बहराइच रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीनाथ यादव तथा कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।




