Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी बहराइच द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में थाना दरगाह शरीफ पर मु0अ0सं0-395/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों पर संगठित रूप से आर्थिक, भौतिक एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कमजोर एवं असहाय महिलाओं को कथित रूप से प्रलोभन देकर गंभीर अपराध किए जाने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक इन गतिविधियों से समाज में भय एवं आक्रोश का वातावरण उत्पन्न होने तथा लोक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंग लीडर पप्पू पुत्र दोस्त मोहम्मद तथा उसके दो सदस्यों मोहम्मद हनीफ पुत्र कलाम अहमद और मोहम्मद इमरान अली पुत्र बद्री मियां को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पप्पू पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी नाजिरपुरा, थाना कोतवाली नगर, बहराइच; मोहम्मद हनीफ पुत्र कलाम अहमद निवासी नाजिरपुरा, निकट पप्पू इलेक्ट्रिक, थाना कोतवाली नगर, बहराइच तथा मोहम्मद इमरान अली पुत्र बद्री मियां निवासी ग्राम पतिलार, थाना चौतरवा, जिला बेतिया, बिहार, हाल पता सृजन के मकान में त्रिमुहानी रोड पर एक्सेल स्टेरिंग रिपेयरिंग की दुकान, थाना कोतवाली देहात, बहराइच शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!