पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का जनपद आगमन 05 अगस्त को
बहराइच 04 अगस्त। मा. उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का 05 अगस्त 2026 को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का जनपद आगमन 05 अगस्त को
हरगोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच
बहराइच 04 अगस्त। मा. उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का 05 अगस्त 2026 को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पांच सदस्यीय आयोग में मा. अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह तथा से.नि. जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार, से.नि. अपर जनपद न्यायाधीश सन्तोष कुमार विश्वकर्मा, से.नि. आई.ए.एस. डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया तथा से.नि. आई.ए.एस. एस.बी. सिंह सदस्य शामिल हैं। निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 को मध्यान्ह 12ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचकर विकास भवन सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ तथा आपत्ति व सुझावों के सम्बन्ध में जनसुनवाई करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपरान्ह 03ः30 बजे सम्बन्धित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विकास खण्ड पयागपुर एवं किसी ग्राम पंचायत का भ्रमण करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मा. आयोग के सदस्यगण सांय 06ः00 बजे गोण्डा के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।




