रोटरी क्लब द्वारा भगवान् वामन उत्सव के अवसर पर निकली शोभा यात्रा का किया गया स्वागत एवम् पुष्प वर्षा।
बहराइच 15 जुलाई ,मंगलवार 14 जुलाई की रात्रि में सनातनि प्रेमियों ने भगवान् वामन देव उत्सव के अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली

रोटरी क्लब द्वारा भगवान् वामन उत्सव के अवसर पर निकली शोभा यात्रा का किया गया स्वागत एवम् पुष्प वर्षा।
धनीराम यादव ( ब्यूरोसंचालक) उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
बहराइच 15 जुलाई ,मंगलवार 14 जुलाई की रात्रि में सनातनि प्रेमियों ने भगवान् वामन देव उत्सव के अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें दर्जनों की संख्या में तरह तरह की झांकी प्रस्तुत की गई जिनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
रोटरी क्लब ने भी इस अवसर स्थानीय घंटा घर चौराहे पर सजावट, पानी का छिड़काव आदि व्यवस्था कर निकाली गई शोभा यात्रा का स्वागत जलपान एवम् पुष्पों की वर्षा से किया गया, इस पुनीत अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, सचिव रामेश्वर नाथ रस्तोगी, रोटेरियन अनिल सिंघल, रोटेरियन प्रदीप केडिया, रो सुशील ड्रोलिया, रो रवि कोठारी, पूर्व अध्यक्ष कैलाश जालान, मीडिया प्रभारी महेश गुप्ता आदि ने पूरे मन से स्वागत किया।




