उत्तर प्रदेश
जंगली बाबा मंदिर में समाज सेवी धनीराम यादव ने दोस्तों संग किया जलाभिषेक
बहराइच जंगली बाबा मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। समाज सेवी धनीराम यादव ने अपने दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

जलाभिषेक के बाद समाज सेवी धनीराम यादव और उनके साथियों ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन के बाद भी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगातार बनी हुई है। धनीराम यादव ने कहा कि जंगली बाबा मंदिर में आकर मन को असीम शांति मिलती है।
इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय मित्र मौजूद रहे।