Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा बाइक रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बहराइच, 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद बहराइच में पुलिस विभाग की ओर से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा बाइक रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

 

 

बहराइच, 15 अगस्त।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद बहराइच में पुलिस विभाग की ओर से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा बाइक रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर पानी टंकी, जेल रोड, डीएम चौराहा, केडीसी, तिकोनी बाग, रोडवेज, पीपल तिराहा, घंटाघर, छावनी, अग्रसेन चौक, डिगिहा तथा गुरुनानक चौराहा होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। तिरंगा बाइक रैली के दौरान शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!