15 अगस्त पर सपा नेत्री ललिता हरेंद्र पासवान ने शैक्षिक संस्थानों में दी शुभकामनाएं, सरकार पर साधा निशाना
मिहींपुरवा, बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सपा नेत्री ललिता हरेंद्र पासवान ने बलहा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों का दौरा कर शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

15 अगस्त पर सपा नेत्री ललिता हरेंद्र पासवान ने शैक्षिक संस्थानों में दी शुभकामनाएं, सरकार पर साधा निशाना
मिहींपुरवा, बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सपा नेत्री ललिता हरेंद्र पासवान ने बलहा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों का दौरा कर शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालयों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। सपा नेत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और देशभक्ति के कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर भी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ देश के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का आह्वान किया। इस दौरान ललिता हरेंद्र पासवान ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के भाषणों और दावों में विकास की रफ्तार भले ही तेज दिखाई देती हो, लेकिन जमीनी स्तर पर विद्यालयों की समस्याएं, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के रोजगार से जुड़े सवाल आज भी बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को विज्ञापनों और दावों से आगे बढ़कर शिक्षा, रोजगार तथा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान सपा नेत्री ने एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रमों में विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।




