गोंडा में रेलवे केबल चोरी करते युवक गिरफ्तार: RPF ने ₹15 हजार की रेलवे संपत्ति बरामद की
गोंडा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से रेलवे में उपयोग होने वाली 6 सर्ज काउंटर केबल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹15,000 बताई गई है।

🚨 गोंडा में रेलवे केबल चोरी करते युवक गिरफ्तार: RPF ने ₹15 हजार की रेलवे संपत्ति बरामद की
गोंडा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से रेलवे में उपयोग होने वाली 6 सर्ज काउंटर केबल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹15,000 बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूतनाथ रविदास उर्फ जितेंद्र (20), निवासी बारद्वारी दुर्गा मंदिर, थाना हरिश्चंद्रपुर, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। आरपीएफ ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के नेतृत्व और सहायक सुरक्षा आयुक्त महेंद्र प्रसाद दुबे के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में निरीक्षक अनिरुद्ध राय के निर्देशन में एसआई मोहम्मद शमीम खान, एचसी मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल वरुणेन्द्र कुमार द्विवेदी तथा सीआईबी गोंडा के एसआई लाल साहब सिंह शामिल रहे।
आरपीएफ ने बरामद रेलवे संपत्ति को सील कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एएसआई राम दत्त द्वारा की जा रही है।