रिसिया: जर्जर रास्ते और टूटी नाली से परेशान ग्रामीण, BDO से जल्द निर्माण की मांग
रिसिया। विकास खण्ड रिसिया के ग्राम पंचायत कदियापुर के निवासी ने खण्ड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने मोहल्ले में नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कराने की मांग की है।

रिसिया: जर्जर रास्ते और टूटी नाली से परेशान ग्रामीण, BDO से जल्द निर्माण की मांग
उमाशंकर गुप्ता उजाला हिंद ONLINE
रिसिया। विकास खण्ड रिसिया के ग्राम पंचायत कदियापुर के निवासी ने खण्ड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने मोहल्ले में नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कराने की मांग की है।
क्या है मामला
ग्राम कदियापुर निवासी *राम उजागर यादव पुत्र साबित राम यादव* ने दिनांक 02.09.2025* को BDO रिसिया को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर से संपर्क मार्ग तक जाने वाले रास्ते पर पहले खड़ंजा बना था जो अब पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।
रास्ता टूटने के कारण मोहल्ले के बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बरसात में कीचड़ और पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है।
पहले भी दिया था प्रार्थना पत्र
प्रार्थी ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले *23.08.2025* को भी प्रार्थना पत्र दिया था। उनका कहना है कि उक्त मार्ग का तामीरी कार्य *वित्तीय वर्ष 2024-25* की ग्राम पंचायत की कार्य योजना में *42वें नंबर पर प्रस्तावित* है।
राम उजागर यादव ने BDO से मांग की है कि जनहित को देखते हुए नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य अति शीघ्र शुरू कराया जाए।