Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

पाक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच ब्यूरो 30 अगस्त।  थाना हरदी पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में वांछित आरोपियों पर शिकंजा कस गया है।

पाक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

बहराइच ब्यूरो 30 अगस्त।

थाना हरदी पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में वांछित आरोपियों पर शिकंजा कस गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि थाना हरदी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 194/2026, धारा 70(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 5(ग)/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में लवकुश पुत्र बेचेलाल निवासी परसौहना, थाना हरदी, जनपद बहराइच तथा सूरज पुत्र लल्लन निवासी परसौहना, थाना हरदी, जनपद बहराइच शामिल हैं।

15 जून को दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, 15 जून 2026 को वादी द्वारा थाना हरदी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उक्त दोनों अभियुक्तों ने वादिनी की पुत्री को जबरदस्ती पकड़कर उसके साथ गलत कार्य किया और बाद में फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे।

इसी क्रम में 30 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस टीम ने दोनों वांछित अभियुक्तों को गोईसी पुरवा, डांठ जोत चांदपारा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम रही शामिल

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा कांस्टेबल विराट यादव, थाना हरदी जनपद बहराइच शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!