Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिहींपुरवा की बेटी उन्नति सिंह बनीं मिस लखनऊ, IAS बनने का है सपना

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 10 अगस्त मिहींपुरवा नगर पंचायत की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी आनंद सिंह की पुत्री उन्नति सिंह ने मिस लखनऊ का खिताब जीतकर मिहींपुरवा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जनपद का नाम रोशन किया

मिहींपुरवा की बेटी उन्नति सिंह बनीं मिस लखनऊ, IAS बनने का है सपना

 

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो

10 अगस्त

मिहींपुरवा नगर पंचायत की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी आनंद सिंह की पुत्री उन्नति सिंह ने मिस लखनऊ का खिताब जीतकर मिहींपुरवा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उन्नति की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में उन्नति सिंह लखनऊ स्थित आई.टी. गर्ल्स पीजी कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह सिविल सर्विस की तैयारी में भी जुटी हुई हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है, जिसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्नति के पिता आनंद सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही मेधावी और प्रतिभावान रही है। उन्होंने कहा कि उन्नति ने अपने जीवन में जो सपना देखा है, उसे साकार करने के लिए पूरा परिवार उसके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि बेटियां ही देश का भविष्य हैं और माता-पिता को बेटियों को आत्मनिर्भर व सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्नति की माता प्रिया सिंह गृहिणी होने के साथ-साथ नगर में ब्लू रोज ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, खेल, कला और अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ऐसे में माता-पिता का दायित्व है कि वे बेटियों का हौसला बढ़ाएं और उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्रदान करें। मिस लखनऊ का खिताब जीतने की खबर मिलते ही मिहींपुरवा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्नति सिंह को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उन्नति सिंह आने वाले समय में अपने आईएएस बनने के लक्ष्य को भी हासिल कर मिहींपुरवा और बहराइच का नाम देशभर में रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!