Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर बरामद

बहराइच,ब्यूरो 2 अगस्त। हरदी थाना पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर बरामद

 

हरगोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

बहराइच,ब्यूरो 2 अगस्त। हरदी थाना पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रेलर भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी हरदी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार वादी 31 जुलाई को तंबौर (सीतापुर) से प्लाई लादकर मोतिहारी (बिहार) जा रहा था। रास्ते में ग्राम गंगापुरवा के पास चार पहिया वाहन से आए तीन लोगों ने जबरन ट्रेलर रुकवाया और वादी को अपने वाहन में बैठा लिया, जबकि एक व्यक्ति ट्रेलर लेकर चला गया। मौका पाकर वादी आरोपियों के चंगुल से निकल गया और वापस आने पर खैरीघाट क्षेत्र में अपना ट्रेलर खड़ा मिला। इसके बाद थाना हरदी में मुकदमा संख्या 266/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने 2 अगस्त को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू पुत्र वारिस अली, निवासी भूसेपुर, थाना खखरिया, जनपद खीरी तथा कमाल पुत्र अकबाल, निवासी ऊंच गांव, थाना खखरिया, जनपद खीरी के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफलता में उपनिरीक्षक राधेश्याम चौधरी, कांस्टेबल मुकेश मौर्य, राहुल मौर्य तथा धीरज यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!