Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड में ठगी गई 60 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई

खैरीघाट थाना पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित के खाते से ठगी गई 60 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की

साइबर फ्रॉड में ठगी गई 60 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई

 

 

बहराइच ब्यूरो

30 अगस्त।

खैरीघाट थाना पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित के खाते से ठगी गई 60 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई पर पीड़ित ने थाना पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम नारायणदत्त मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 08 जून 2026 को खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललईपुरवा निवासी हकीम पुत्र सुल्तान के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना खैरीघाट की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायत को साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराया। शिकायत संख्या 23107260135853 के आधार पर संबंधित बैंक को तत्काल ई-मेल भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 30 अगस्त 2026 को ठगी गई 60 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। पुलिस की साइबर टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव (साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी), कंप्यूटर ऑपरेटर गुलशन चौधरी, आरक्षी अभिनन्दन पाण्डेय, आरक्षी निखिल सिंह एवं आरक्षी सक्षम सिंह शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!