सपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बहराइच ब्यूरो 11 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि 10 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय बहराइच में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

सपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बहराइच ब्यूरो 11 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि 10 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय बहराइच में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राजनीतिक जीवन, संघर्षों और समाजवादी विचारधारा में योगदान को याद किया। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने कहा कि नेताजी ने स्वतंत्र भारत में डॉ. राममनोहर लोहिया और महात्मा गांधी के समाजवादी सपनों को साकार करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने आर्थिक विषमता दूर करने, पूंजी के समान वितरण और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए कार्य किया। वंचित वर्गों को विशेष अवसर देने की दिशा में उन्होंने उत्तर प्रदेश में मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रामहर्ष यादव ने कहा कि नेताजी ने अपने शासनकाल में किसानों के हित में भूमिसेना का गठन किया तथा वृद्ध किसानों और जरूरतमंद महिलाओं के लिए पेंशन, विद्यार्थियों और युवाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता और गरीबों के लिए मुफ्त इलाज जैसी व्यवस्थाएं लागू कीं। उन्होंने कहा कि नेताजी हिंदी भाषा के प्रबल समर्थक थे और उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों तथा वंचित समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेताजी के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए सामाजिक न्याय, समानता और समृद्धि की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक केके ओझा, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष जफरुल्ला खान बंटी, अनिल यादव, देवेश चंद्र मिश्र, आनंद प्रकाश यादव एडवोकेट, अवधेश वर्मा, जयशंकर सिंह, रामजी यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष मन्नू देवी, रेखा राव, शाहिस्ता परवीन, पेशकार राव, गाजी इमाम आला, मुलायम सिंह यादव, तारिक खान, एडवोकेट अजीत सिंह, सुनील यादव, नंदेश्वर नंद यादव, अनवर वारसी, मोहम्मद अली, रामसजन तिवारी, चंद्र प्रकाश वर्मा, आकाश नीरज कैराती, आशीष अवस्थी, विजय गौतम, दिनेश लोधी, सत्य प्रकाश लोधी, सत्यम बाजपेई, रशीद अहमद, नगर पंचायत रुपईडीहा के ललित बाजपेई, अमर चंद्र गोंड, दीपक चौरसिया, गौरव यादव और देवी दयाल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




