Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

श्रावस्ती जनपद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया

श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

 

 

 

संवाददाता डिजिटल मीडिया उजाला हिंद से उप संपादक अहमद हुसैन की रिपोर्ट

 

श्रावस्ती जनपद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

यह हादसा इकौना थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर मोहनीपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के लोहनिया गांव निवासी रमेश (30 वर्ष) पुत्र मुरलीधर और दौलत राम (50 वर्ष) पुत्र मंगल प्रसाद सीताद्वार गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 12 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

इसी दौरान इकौना निवासी समर चौधरी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी तथा दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दौलत राम की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस फरार वा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!