नानपारा, बहराइच। आगामी मां दुर्गा पूजा एवं रामलीला के दृष्टिगत कोतवाली नानपारा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह ने की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम, प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं आयोजकों ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाया जाए।

उन्होंने आयोजकों से कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं रामलीला के आयोजनों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आयोजकों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह ने कहा कि मां दुर्गा पूजा एवं रामलीला के कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं। उन्होंने आयोजकों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा कार्यक्रमों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस-प्रशासन को तत्काल अवगत कराने की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।
रिपोर्ट मण्डल प्रभारी भूपेन्द्र सिंह