Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

बहराइच ब्यूरो  01 सितंबर। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान

दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

 

 

 

बहराइच ब्यूरो

01 सितंबर। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना दरगाह शरीफ के थानाध्यक्ष श्री अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 12096/2019, अपराध संख्या 74/19, धारा 323/504/506 भादंवि से संबंधित दो नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रईश उर्फ हमीद पुत्र रज्जब तथा सफी अहमद पुत्र रज्जब, निवासीगण मोहल्ला हमजापुरा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय बहराइच के समक्ष अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार राय, हेड कांस्टेबल शशि कपूर राव तथा कांस्टेबल प्रशान्त सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!