उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

बहराइच ब्यूरो  01 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

 

 

बहराइच ब्यूरो

01 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों की शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को समयबद्ध तरीके से उचित कार्रवाई उपलब्ध कराई जाए। जनता दर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!