उत्तर प्रदेश

विशेष सचिव राज्य कर निधि श्रीवास्तव का 5 अक्टूबर को बहराइच आगमन

बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। विशेष सचिव, राज्य कर, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती निधि श्रीवास्तव का 05 अक्टूबर 2026 को जनपद बहराइच आगमन प्रस्तावित है

विशेष सचिव राज्य कर निधि श्रीवास्तव का 5 अक्टूबर को बहराइच आगमन

 

 

 

बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। विशेष सचिव, राज्य कर, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती निधि श्रीवास्तव का 05 अक्टूबर 2026 को जनपद बहराइच आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष सचिव 05 अक्टूबर को अपराह्न 12:30 बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचेंगी। इसके बाद अपराह्न 2:00 बजे विकास खण्ड हुजूरपुर की विभिन्न योजनाओं की स्थिति एवं उपलब्धियों की समीक्षा के संबंध में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। विशेष सचिव का रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन बहराइच में होगा। अगले दिन 06 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे वह विकास खण्ड हुजूरपुर में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!