4703 छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि
बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। जनपद के अल्प आय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई

4703 छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि
बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। जनपद के अल्प आय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्वदशम कक्षा 9 व 10 तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में 1.48 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का वर्चुअल हस्तांतरण किया तथा लाभार्थी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस योजना से जनपद बहराइच में सामान्य वर्ग के 1099, अनुसूचित वर्ग के 714, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2170 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 720, कुल 4703 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर आयोजित छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ लगभग 100 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी राज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।




