गम गमा नाले में नहाने गया युवक गहरे पानी में समाया, गोताखोरों के साथ पुलिस तलाश में जुटी
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 31 अगस्त थाना मोतीपुर क्षेत्र के बलईगांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गम गमा नाले में नहाने गया करीब 20 वर्षीय युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

गम गमा नाले में नहाने गया युवक गहरे पानी में समाया, गोताखोरों के साथ पुलिस तलाश में जुटी
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो
31 अगस्त
थाना मोतीपुर क्षेत्र के बलईगांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गम गमा नाले में नहाने गया करीब 20 वर्षीय युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलईगांव निवासी रवि पुत्र पृथ्वी शमशेर, उम्र करीब 20 वर्ष, सोमवार को गम गमा नाले में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह नाले के गहरे हिस्से में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण तत्काल सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अजीस कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई गई। पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने काफी देर तक नाले में खोजबीन की। चौकी इंचार्ज अजीस कुशवाहा ने भी नाले में उतरकर युवक की तलाश में सहयोग किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। युवक के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलिस द्वारा लगातार नाले में तलाश अभियान चलाया जा रहा है तथा घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की निगरानी में स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक युवक के बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई थी।




