प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जमदान में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मोमबत्तियां जलाकर मनाया जन्मदिन
बहराइच।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज गुरुवार को जनपद के नवाबगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत जमदान में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाजिर खान ने अपने समर्थकों के साथ केक काटकर और मोमबत्तियां जलाकर जन्मदिन मनाया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जमदान में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मोमबत्तियां जलाकर मनाया जन्मदिन
बहराइच।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज गुरुवार को जनपद के नवाबगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत जमदान में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नादिर खान ने अपने समर्थकों के साथ केक काटकर और मोमबत्तियां जलाकर जन्मदिन मनाया।
इस दौरान नादिर खान ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के कई ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। सभी ने एक साथ “प्रधानमंत्री जिंदाबाद” के नारे लगाए और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बधाई दी। अंत में ग्रामीणों में मिष्ठान वितरण भी किया गया।




