PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा पर लगी प्रदर्शनी
वाराणसी। 'नए भारत' के शिल्पी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज पावन नगरी काशी में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया गया।

PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा पर लगी प्रदर्शनी
रिपोर्ट अजय सम्राट तहसील प्रभारी नानपारा
वाराणसी। ‘नए भारत’ के शिल्पी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज पावन नगरी काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी, आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष’ विषय पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को दर्शाया गया है।
इस दौरान कहा गया कि आज से 75 वर्ष पूर्व वडनगर की धरती से एक सामान्य परिवार के बालक के रूप में शुरू हुई यात्रा आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री तक पहुंची है। प्रधानमंत्री जी ने अपने 25 वर्षों के तप, त्याग, परिश्रम और साधना से 145 करोड़ भारतवासियों को सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ का दर्शन कराया है।




