Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश ने डीएम व एसपी के साथ किया आकस्मिक निरीक्षण

बहराइच ब्यूरो 26 सितंबर। जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नीलम सरोज एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार के साथ शुक्रवार शाम जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश ने डीएम व एसपी के साथ किया आकस्मिक निरीक्षण

 

 

 

बहराइच ब्यूरो 26 सितंबर। जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नीलम सरोज एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार के साथ शुक्रवार शाम जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुरुष एवं महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल तथा अस्पताल वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बंदियों के लिए भोजन, उपचार, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। जनपद न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को कारागार का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों की गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं समय-समय पर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने तथा जेल मैनुअल के अनुरूप व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर रंजीत सिंह, हरिओम गौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो कैप्शन—चित्र संख्या 01 व 02: जिला कारागार के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!