Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त विशाल मिश्रा गिरफ्तार

बहराइच, 21 अगस्त। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामी वांछित एवं फरार अभिभयुक्त विशाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया

₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त विशाल मिश्रा गिरफ्तार

 

 

बहराइच, 21 अगस्त। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामी वांछित एवं फरार अभिभयुक्त विशाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध बहराइच और श्रावस्ती जनपद में एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। बताया गया कि 16 अगस्त 2026 को थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने चेकिंग के दौरान विशाल मिश्रा निवासी गिलौला बाजार, श्रावस्ती और रफीक निवासी तिलकपुर चौराहा, गिलौला बाजार को कुल 9.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना दरगाह शरीफ में मुकदमा संख्या 372/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 317(2) बीएनएस तथा मुकदमा संख्या 373/2026 धारा 261/262 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस दौरान रफीक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया था, जबकि विशाल मिश्रा फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में 21 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम ने झिंगहाघाट बाईपास क्षेत्र से ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त विशाल मिश्रा पुत्र बच्चूलाल मिश्रा, निवासी गिलौला बाजार, थाना गिलौला बाजार, जनपद श्रावस्ती, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बहराइच के थाना दरगाह शरीफ में दो मुकदमों के अलावा श्रावस्ती के थाना गिलौला में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, बरामदगी तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक जयराम यादव, थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार राय, हेड कांस्टेबल शशि कपूर राव, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल सत्यपाल गौतम तथा कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!