Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: विद्युत तार चोरी में फरार चल रहा 1 और अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा

*नानपारा।* जनपद बहराइच के थाना नानपारा पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

बहराइच: विद्युत तार चोरी में फरार चल रहा 1 और अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा*

 

*बहराइच* | उजाला हिंद ONLINE

*नानपारा।* जनपद बहराइच के थाना नानपारा पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में टीम ने ये कार्रवाई की।

 

क्या है पूरा मामला?*

दिनांक *06.07.08.2026* की रात अज्ञात चोरों द्वारा नानपारा क्षेत्र में विद्युत तार चोरी की सूचना अवर अभियन्ता श्री सुभाष पवार द्वारा दी गई थी। इस संबंध में *07.08.2026* को थाना नानपारा पर मु0अ0सं0 286/2026 पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इनके पास से करीब *10 बंडल तार, तमंचा, कारतूस, वैन, तार काटने के औजार* आदि भी बरामद हुए थे।

 

पूछताछ में पता चला कि घटना में *01 अभियुक्त रंजीत चौहान पुत्र सुरेश* निवासी खरदुआ थाना रेउसा जनपद सीतापुर फरार हो गया था।

 

आज की कार्रवाई*

पुलिस को *11.08.2026* को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके आधार पर फरार अभियुक्त *रंजीत चौहान* को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे नियमानुसार कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।

 

गिरफ्तारी टीम में शामिल:*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजनाथ सिंह

2. उ0नि0 उदय प्रताप

3. का0 राम दयाल कन्नौजिया

4. रि0का0 अभिषेक चौहान

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!