Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बहराइच पुलिस के खिलाड़ियों ने जीते पदक

बहराइच ब्यूरो  01 सितंबर। उत्तर प्रदेश पुलिस की 51वीं वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल/रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता

शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बहराइच पुलिस के खिलाड़ियों ने जीते पदक

 

 

 

बहराइच ब्यूरो

01 सितंबर। उत्तर प्रदेश पुलिस की 51वीं वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल/रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 में गोरखपुर जोन टीम की ओर से प्रतिभाग कर बहराइच पुलिस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गोरखपुर जोन के साथ ही जनपद बहराइच पुलिस का भी गौरव बढ़ा है। जनपद सीतापुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के लिए चयनित बहराइच पुलिस के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में म0उ0नि0 मधु गुप्ता, अभिसूचना इकाई, आ0 हिमांशु शुक्ला, थाना साइबर क्राइम, म0आ0 अंजली शुक्ला, मीडिया सेल तथा म0आ0 शची पटेल, अभियोजन शाखा ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की सफलता पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता जनपद पुलिस के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं पुलिस विभाग का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!