उत्तर प्रदेश

चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के उपकरण बरामद

 बहराइच ब्यूरो 11 अक्टूबर। बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के उपकरण बरामद

 

 

बहराइच ब्यूरो 11 अक्टूबर। बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इमरशन कंपनी के तीन अदद रैचेट स्पैनर, कटी हुई तार, कटर, आरी और ब्लेड आदि बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को रामपुर शुक्ला निवासी शेषनाथ शुक्ला की तहरीर पर दर्ज मामले में आरोपियों ने गोण्डा जनपद के वजीरगंज स्थित इंडस टावर्स लिमिटेड के टावर क्षेत्र में जीबीटी टावर्स के पास से उपकरण चोरी किए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोनू पुत्र हसीम अली, निवासी नाजिरपुरा, थाना कोतवाली नगर, बहराइच, उम्र करीब 40 वर्ष तथा लियाकत पुत्र अजमत अली, निवासी मसूरगंज, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच, उम्र करीब 45 वर्ष को जीबीटी टावर्स के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक जयराम यादव, कांस्टेबल मुकेश चंद्र यादव तथा कांस्टेबल तेज बहादुर पाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!