*बहराइच: विशेश्वरगंज में युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप*
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

*बहराइच: विशेश्वरगंज में युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप*
*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरा पुरवा गांव निवासी सुरेश यादव (पुत्र सिद्धनाथ यादव) का शव रानियांपुर-कहारन पुरवा गांव के पास नहर किनारे स्थित एक आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद विशेश्वरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
थाना अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।