Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच 25 अगस्त , महामना मालवीय मिशन अवध के तत्वावधान में आज पौराणिक शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया

महामना मालवीय मिशन अवध के तत्वावधान में आयोजित जल पर्यावरण संरक्षण नशा उन्मूलन विषयक चौपाल को संबोधित करते हुए

बहराइच 25 अगस्त , महामना मालवीय मिशन अवध के तत्वावधान में आज पौराणिक शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण जल संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

 

महामना मालवीय मिशन अवध के तत्वावधान में आयोजित जल पर्यावरण संरक्षण नशा उन्मूलन विषयक चौपाल को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह ने कहा कि , पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण व जीवनों उपयोगी विषय है बिना सुध वातावरण व सुध पेय जल के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है हम सब का दायित्व बनता है कि खाली पड़े निजी व सार्वजनिक स्थलों पर अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण भी करें ताकि पर्यावरण व पेय जल मनवा अनुकूल बना रहे सके।

 

महामना मालवीय मिशन (अवध) क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए समूचे तराई इलाकों में विशेषकर सरयू नदी के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों के संरक्षण का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है तथा नशा उन्मूलन विषयक को लेकर जगह जगह चौपाल का आयोजन कर लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है।

 

पब्लॉक प्रमुख शिवपुर सुधीर याज्ञसेनी ने बताया कि , पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से जगह जगह वृक्षों के रोपण कर पर्यावरण विषयक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

 

संघ विचारक अशोक कुमार ने बताया कि , समूचे परिक्षेत्र में अवैध नशा क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सचेत किया जा रहा है।

 

आयोजित परिचर्चा का संचालन पर्यावरण विद अनिल पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह ने किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीठाधीश्वर शिवालय बाग़ महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने किया।

 

समापन अवसर पर मंदिर परिसर में वन विभाग नानपारा के तत्वावधान में पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण व जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डिप्टी रेंजर नानपारा अमित पाण्डेय , भाजपा नेत्री रेखा पाण्डेय , धर्मेन्द्र गुप्ता एडवोकेट आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!