Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में बारहवीं शरीफ का जश्न, ग्राम ओदाही में धूमधाम से मनाया गया बारह वफात

श्रावस्ती, 26 अगस्त 2026  जनपद श्रावस्ती के ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत ओदाही में आज बारहवीं रबी-उल-अव्वल यानी बारह वफात का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

श्रावस्ती में बारहवीं शरीफ का जश्न, ग्राम ओदाही में धूमधाम से मनाया गया बारह वफात

 

श्रावस्ती, 26 अगस्त 2026

जनपद श्रावस्ती के ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत ओदाही में आज बारहवीं रबी-उल-अव्वल यानी बारह वफात का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

 

यह आयोजन प्रधान प्रत्याशी सगीर खान के आवास पर किया गया। सुबह से ही घर और आसपास के इलाके को रंगीन लाइटों और इस्लामी झंडों से सजाया गया था।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी मौलवी, मौलाना और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। सभी ने मिलकर नबी-ए-करीम सल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत और हदीस के बारे में बयान किया। बच्चों ने भी अपनी-अपनी हदीस सुनाकर महफिल को रौशन किया।

 

इसके बाद सभी ने मिलकर नवाज अदा की और देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस दौरान तकरीरों में पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

 

ग्रामवासियों ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बारह वफात को बहुत ही श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!