Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

आकाशीय बिजली से मकान की छत का हिस्सा टूटा, बिजली के उपकरण भी फुंके

बहराइच ब्यूरो बहराइच, 31 अगस्त। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार में सोमवार दोपहर बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से मकान की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा

आकाशीय बिजली से मकान की छत का हिस्सा टूटा, बिजली के उपकरण भी फुंके

 

 

बहराइच ब्यूरो

बहराइच, 31 अगस्त। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार में सोमवार दोपहर बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से मकान की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। हादसे में घर में रखे पंखे, एलसीडी समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। हालांकि घटना के समय परिवार के किसी सदस्य के बाहर होने अथवा सुरक्षित बच जाने से जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार पुरैना बाजार निवासी विष्णु कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार के मकान पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही तेज आवाज हुई और मकान की छत का एक कोना क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा विद्युत करंट के प्रभाव से घर में लगे पंखे, एलसीडी व अन्य उपकरण भी खराब हो गए। अचानक हुए हादसे से घर के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पीड़ित परिवार से ली और तहसील प्रशासन को मामले से अवगत कराया। मकान में हुए नुकसान को देखकर परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। मामले में तहसीलदार पयागपुर अंबिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा। स्थलीय जांच के बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार सहायता एवं मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की टीम द्वारा मकान और क्षतिग्रस्त सामान का निरीक्षण कर नुकसान का विवरण दर्ज किया जाएगा। उधर, आकाशीय बिजली की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। लोगों ने बारिश और गरज-चमक के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!