Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

62वीं वाहिनी एसएसबी के स्थापना दिवस पर जॉर्ज बैंड की प्रस्तुति ने बांधा समां

62वीं वाहिनी एसएसबी के स्थापना दिवस पर जॉर्ज बैंड की प्रस्तुति ने बांधा समां

 

 

जिला संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र

 

 

*भिनगा /श्रावस्ती*-62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के 13वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ की प्रतिष्ठित जॉर्ज बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे परिसर को देशभक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर कर दिया। बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, सैन्य धुनों एवं मधुर संगीत ने उपस्थित अधिकारियों, जवानों, संदीक्षा परिवार के सदस्यों तथा बच्चों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान जवानों एवं उनके परिजनों ने संगीत का भरपूर आनंद लिया। देशभक्ति की धुनों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था, जिन्होंने बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने जॉर्ज बैंड के सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति ने स्थापना दिवस समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन जवानों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता तथा मनोबल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के अंत में जॉर्ज बैंड के सभी सदस्यों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं संदीक्षा परिवार के सदस्यों ने बैंड की शानदार प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे स्थापना दिवस समारोह का सबसे आकर्षक कार्यक्रम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!