श्री मंगलम दुर्गा पूजा समिति के 50 वर्ष पूर्ण, भूमि पूजन के साथ नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 12 अक्टूबर। मिहींपुरवा में श्री मंगलम दुर्गा पूजा समिति के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष नवरात्रि पर्व को विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई

श्री मंगलम दुर्गा पूजा समिति के 50 वर्ष पूर्ण, भूमि पूजन के साथ नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 12 अक्टूबर। मिहींपुरवा में श्री मंगलम दुर्गा पूजा समिति के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष नवरात्रि पर्व को विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजन के साथ ही आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। समिति की ओर से इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव को यादगार और भव्य बनाने के लिए विशेष रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उद्देश्य नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर सकें। भूमि पूजन सहित समस्त धार्मिक अनुष्ठान श्री मुकुंद शुक्ला ने विधि-विधान से संपन्न कराए। इस दौरान उपस्थित समिति सदस्यों ने मां दुर्गा के महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने तथा आयोजन की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मधेशिया, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, महामंत्री राकेश मदेशिया, यजमान योगेन्द्र मौर्या तथा सर्व व्यवस्था प्रमुख अभिनव टेकरीवाल सहित दिलीप गुप्ता, सुधीर पोरवाल, गप्पू मद्धेशिया, अंकित केजरीवाल, राम निवास एवं श्री मंगलम परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। विशेष आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। भूमि पूजन संपन्न होने के बाद समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है और सभी आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने में जुट गए हैं।




