Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

-पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर किया गया परेड का निरीक्षण, तत्पश्चात अर्दली रूम कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

       आज दिनांक 18.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया।

 

जनपद बहराइच

 

-पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर किया गया परेड का निरीक्षण, तत्पश्चात अर्दली रूम कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

 

आज दिनांक 18.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। परेड के दौरान अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई।

 

परेड के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस क्रम में परिवहन शाखा (एमटी), क्षेत्राधिकारी लाइन कार्यालय, शस्त्रागार, आरटीसी मेस एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया। शस्त्रागार में शस्त्रों के रख-रखाव एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए गार्द कमांडरों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कनिष्क आर. जामकर (सहायक पुलिस अधीक्षक), प्रतिसार निरीक्षक श्री दिलीप कुमार द्विवेदी व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!