Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
Uncategorized

समिति वृक्षारोपण समिति की हुई बैठक

श्रावस्ती जिला अधिकारी के अध्यक्षता में पर्यावरण समिति वृक्षारोपण समिति की हुई बैठक

 

 

संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट

डिजिटल मीडिया उजाला हिंद समाचार

 

 

श्रावस्ती, 7 जुलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में वर्ष 2026-27 के लिए 42 लाख 54 हजार 800 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग को 18 लाख 64 हजार तथा अन्य विभागों को 23 लाख 90 हजार 800 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने आवंटित लक्ष्य के अनुसार पौधशालाओं से समय से पौधों का उठान कर लें और जनसहभागिता के साथ निर्धारित तिथि पर पौधरोपण सुनिश्चित करें। साथ ही विभागवार कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने तथा पौधरोपण के एक सप्ताह के भीतर सभी पौधों की जियो टैगिंग कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे की नियमित रिपोर्ट भेजने, ग्रामीण क्षेत्रों में घूर-गड्ढों की व्यवस्था करने, सूखे और गीले कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, प्लास्टिक अपशिष्ट के डोर-टू-डोर कलेक्शन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।

बैठक का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित विभिन्न विभागों के अ�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!