यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर!
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर!
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।
तरुण गाबा को राजधानी लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
वाराणसी जोन के एडीजी रहे पीयूष मोर्डिया अब प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का नया ADG बनाया गया है।
वहीं, राम कुमार को गोरखपुर जोन के नए ADG की कमान सौंपी गई है।
अशोक मुथा जैन को गोरखपुर जोन से हटाकर DG (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) बनाया गया है।
इसके अलावा, आनंद सुरेश राव कुलकर्णी गृह विभाग में नए सचिव और मोहित गुप्ता भ्रष्टाचार निवारण संगठन में IG पद पर तैनात किए गए हैं।
शासन का मानना है कि इन नई तैनातियों से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को एक नई गति मिलेगी।


