लंबित कमीशन भुगतान एवं लाभांश भुगतान के संबंध में ऑल इंडिया वेलफेयर शॉप डीलर फेडरेशन श्रावस्ती ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी श्रावस्ती को सौंपाकिसान यूनियन लोक शक्ति में जिलाधिकारी श्रावस्ती को सौंपा ज्ञापन

लंबित कमीशन भुगतान एवं लाभांश भुगतान के संबंध में ऑल इंडिया वेलफेयर शॉप डीलर फेडरेशन श्रावस्ती ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी श्रावस्ती को सौंपा
जिला संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र
जमुनहा /श्रावस्ती – जनपद श्रावस्ती के ऑल इंडिया वेलफेयर शॉप डीलर फेडरेशन इकाई श्रावस्ती द्वारा जिला अध्यक्ष राज दत्त शुक्ल के नेतृत्व में लंबित कमीशन भुगतान एवं वितरण भुगतान कराए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी श्रावस्ती को सौंपा फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में लंबित कमीशन भुगतान एवं वितरण भुगतान अभिलंब कराए जाने की मांग की है फेडरेशन का आरोप है कि चार-पांच माह बीत जाने के बाद भी किसी भी कोटेदार को उसका कमीशन भुगतान एवं वितरण भुगतान नहीं किया गया है जिससे उसके परिवार के भरण पोषण में कठिनाई हो रही है उनका कहना है कि लॉकडाउन के दौरान कोटेदारों से राशन की कीमत जमा करा ली गई और उन्हें निशुल्क वितरण कराया गया लेकिन अभी तक वह राशि उनको भुगतान नहीं की गई जिसे तत्काल रूप से भुगतान कराया जाए तथा प्रति कुंतल की दर से उत्तराखंड राज्य की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी लाभांश बढ़ोतरी कर उन्हें एक सम्मानजनक राशि भुगतान कराई जाए वर्ष 2001 से 2014 तक लंबित भाड़े का तत्काल भुगतान कराए जाने का भी मांग किया गया है ऐसा न होने पर फेडरेशन ने अगस्त माह का वितरण बंद करने तथा विधानसभा का घेराव करने की भी चेतावनी सरकार को दी है




