वारंटी के दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है

वारंटी के दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 04 अक्टूबर को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 378/17, अ0सं0 245/16, धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारंटी आरोपी पेशकार पुत्र गदौरी, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी हुसैनपुर मृदंगी, थाना रिसिया को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में मु0अ0सं0 1625/21, अ0सं0 56/21, धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटी आरोपी ओमप्रकाश पुत्र हजारीलाल, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी बंगलाचक, थाना रिसिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कन्हैया दीक्षित, हेड कांस्टेबल जियाद्दीन तथा कांस्टेबल अजय यादव शामिल रहे।




