Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

अवैध डग्गामार वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, तीन वाहन सीज, ₹8,300 जुर्माना 

बहराइच, 03 अगस्त। जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अवैध डग्गामार वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, तीन वाहन सीज, ₹8,300 जुर्माना

 

हरि गोविंद ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

बहराइच, 03 अगस्त। जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री रामप्रकाश ने यातायात टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान बसों, चार पहिया, तीन पहिया एवं दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। रोडवेज बस स्टैंड के सामने अवैध रूप से खड़े होकर सवारियां भर रहे तीन चारपहिया डग्गामार वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया तथा कुल ₹8,300 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि अवैध रूप से वाहन खड़ा कर सवारियां भरना कानूनन अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आमजन से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!