कैसरगंज पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
बहराइच ब्यूरो 19 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित, वारंटी एवं जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान

कैसरगंज पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
बहराइच ब्यूरो 19 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित, वारंटी एवं जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैसरगंज पुलिस को सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में तालेवन्द पुत्र झब्बू निवासी पहाड़पुरवा, थाना कैसरगंज, रमेश कुमार निषाद उर्फ मिन्टू पुत्र रामदुलारे निषाद निवासी जगतरामपुरवा, थाना कैसरगंज, मो. सलीम उर्फ कलीम उर्फ नन्नकू पुत्र अब्बास अली निवासी कसहरी खुर्द, थाना कैसरगंज तथा शमशाद खां (संरक्षक कु. खुशनुमा) निवासी बिराहिमपुर बिल्हौरा, थाना कैसरगंज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित न्यायालयों से वारंट जारी थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक त्रिपुरी उपाध्याय, उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दयाराम सरोज, उपनिरीक्षक नरसिंह यादव, हेड कांस्टेबल दयाराम, हेड कांस्टेबल अखण्ड प्रताप सिंह, कांस्टेबल विपुल तिवारी, कांस्टेबल लक्की यादव, कांस्टेबल रणजीत चौहान, कांस्टेबल रविशंकर यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव तथा कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।




