परिवार परामर्श केंद्र ने तीन परिवारों में कराया सुलह-समझौता, टूटने से बचाए रिश्ते
बहराइच, 08 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों का समाधान कर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने तीन परिवारों के बीच आपसी सुलह कराकर उन्हें टूटने से बचाया

परिवार परामर्श केंद्र ने तीन परिवारों में कराया सुलह-समझौता, टूटने से बचाए रिश्ते
बहराइच, 08 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों का समाधान कर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने तीन परिवारों के बीच आपसी सुलह कराकर उन्हें टूटने से बचाया। पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को निर्देशित किया गया था। इसके बाद केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तार से सुनने के साथ ही दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया। दोनों पक्षों की बात सुनकर टीम ने आपसी मतभेद दूर करने और परिवार को बचाए रखने के उद्देश्य से समझाया-बुझाया। परामर्श के बाद तीनों मामलों में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति जताते हुए भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने का आश्वासन दिया। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाए रखने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी। समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, छाया द्विवेदी, निशी त्रिवेदी, सविता मिश्रा एवं अनन्या सिंह शामिल रहीं।




