शिक्षक संकुल कार्यशाला में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर मंथन,चित्तौरा में खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, शिक्षकों ने साझा किए नवाचार**
सुधीर यादव बहराइच:-* विकास खंड चित्तौरा में एक दिवसीय शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें शिक्षण कार्यों को प्रभावी बनाने, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई

शिक्षक संकुल कार्यशाला में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर मंथन,चित्तौरा में खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, शिक्षकों ने साझा किए नवाचार**
*सुधीर यादव बहराइच:-* विकास खंड चित्तौरा में एक दिवसीय शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें शिक्षण कार्यों को प्रभावी बनाने, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।कार्यशाला में एआरपी एवं शिक्षक संकुलों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कक्षा शिक्षण के प्रभावी तरीकों, शैक्षिक नवाचारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी गतिविधियों पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि संकुल बैठकें शिक्षकों के लिए अनुभव साझा करने, समस्याओं का समाधान खोजने और बेहतर शिक्षण पद्धतियां अपनाने का प्रभावी मंच बननी चाहिए।खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आपसी सहयोग, सक्रिय सहभागिता और नवाचारों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।उपरोक्त कार्यशाला में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से ब्लाक समन्यवक गुल ए आरजू,व अंकेश ने भी अपने विचार साझा किए, कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर एआरपी (संदर्भदाता) कुमार अभय, श्रवण मिश्र, जितेंद्र राय, हरिओम मिश्र, सुरेश कुमार यादव, कार्यालय सहायक दिलीप कुमार पांडेय, अजय सहित दर्जनों शिक्षक संकुल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




