उत्तर प्रदेश

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल की भव्य लॉन्चिंग एवं पत्रकार सम्मान 

पत्रकारों को आईडी कार्ड, डायरी व पेन देकर किया गया सम्मानित, जनहित की पत्रकारिता पर दिया गया जोर

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल की भव्य लॉन्चिंग एवं पत्रकार सम्मान

 

पत्रकारों को आईडी कार्ड, डायरी व पेन देकर किया गया सम्मानित, जनहित की पत्रकारिता पर दिया गया जोर

 

नानपारा, बहराइच। उजाला हिंद न्यूज़ चैनल की ओर से नानपारा में भव्य आईडी वितरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों, चैनल से जुड़े प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को आईडी कार्ड प्रदान करने के साथ ही उनके पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं श्रद्धापूर्वक नमन के साथ किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अतिथियों को स्मृति स्वरूप डायरी एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कांत ने पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। पत्रकारों को समाचार संकलन एवं प्रकाशन के दौरान तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल के लीगल एडवाइजर ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने पत्रकारिता के साथ विधिक जागरूकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों और कानूनी सीमाओं की जानकारी भी होनी चाहिए। जनहित से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार तरीके से सामने लाना ही सशक्त पत्रकारिता की पहचान है।

 

जनप्रतिनिधि पंकज जायसवाल ने कहा कि स्थानीय पत्रकार क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं सुधीर यज्ञसैनी ने पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं और जनसमस्याओं को समाचारों के माध्यम से सामने लाना समाज के लिए उपयोगी कार्य है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उजाला हिंद के संपादक धनीराम यादव ने कहा कि चैनल का उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को सामने लाना है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे समाचारों में निष्पक्षता, सत्यता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएं।

 

समारोह के दौरान चैनल से जुड़े पत्रकारों एवं प्रतिनिधियों को आईडी कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही आगंतुकों एवं पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। आईडी कार्ड प्राप्त करने वाले पत्रकारों में उत्साह देखने को मिला।

 

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों की पुष्टि करना, दोनों पक्षों को सामने रखना तथा समाजहित को ध्यान में रखना आवश्यक है।

 

समारोह के अंत में उपस्थित पत्रकारों, अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पत्रकारों ने भी उजाला हिंद न्यूज़ चैनल के साथ मिलकर क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट : उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!